सरकारी बिजनेस लोन योजना: नया बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा कैसे मिलेगा?
आजकल बहुत से लड़के–लड़कियां अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। कोई मोबाइल शॉप खोलना चाहता है, कोई ऑनलाइन काम करना चाहता है। लेकिन दिक्कत एक ही होती है – पैसा कहां से आएगा ?
यहीं पर सरकारी बिजनेस लोन योजना काम आती है। अगर सही तरीके से समझ लिया जाए, तो ये योजना नए लोगों के लिए काफी मददगार हो सकती है।
सरकारी बिजनेस लोन योजना क्या होती है ?
दोस्तों यदि आप सीधी भाषा में समझें तो भारत सरकार चाहती है कि लोग नौकरी के पीछे ही न भागें, बल्कि खुद का काम भी शुरू करें । और दूसरे लोगों को भी रोजगार दे। इसीलिए सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए बैंक से बिजनेस लोन दिलवाने में मदद करती है।
ताकि जिन लोगों के पास बिजनेस व उद्योग करने के लिए पैसे नहीं है वह सरकार की बिजनेस लोन योजनाओं का फायदा उठा सके और अपना बिजनेस शुरू कर सके। लोन सरकार सीधे नहीं देती, लेकिन सरकारी स्कीम के तहत बैंक लोन देना आसान कर देते हैं।
सरकारी बिजनेस लोन कौन-कौन ले सकता है ?
अगर आप सोच रहे हो कि “मैं ले सकता हूं या नहीं”, तो आप इन महत्वपूर्ण बिंदु को पढ़ें -
- भारत का नागरिक होना चाहिए ।
- उम्र आमतौर पर 18 साल से ऊपर होने चाहिए।
- छोटा या नया बिजनेस करने का प्लान होना चाहिए ।
- पहले से किसी बैंक का बड़ा लोन फंसा हुआ न हो ।
- स्टूडेंट भी ले सकता है, अगर उम्र और बाकी शर्तें पूरी हों ।
कितना पैसा मिल सकता है सरकारी बिजनेस लोन में ?
ये आपके बिजनेस और योजना पर डिपेंड करता है। आमतौर पर:
1. दोस्तों यदि आप कोई छोटा व्यापार कर रहे हैं तो आपको केंद्र सरकार या राज्य सरकार 50000 से 5 लाख तक का सरकारी बिजनेस लोन दे सकती है । अगर आप सरकार की योजनाओं की नियमों की पालना करते है।
2. बड़े बिजनेस जैसे सामान को मैन्युफैक्चर करना या नया स्टार्टअप शुरू करना आदि के लिए सरकार 5 लाख से 10 लाख तक का लोन दे सकती है। लेकिन इसके लिए आपको सरकार के बिजनेस लोन योजना के नियमों का पालन करना होगा ।
कुछ योजनाओं में ब्याज कम होता है और कहीं-कहीं सब्सिडी भी मिल जाती है। यह अलग-अलग योजनाओं के अनुसार होता है।
सरकारी बिजनेस लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?
आधार कार्ड
निवास प्रमाण
बैंक पासबुक
फोटो
इसके अलावा योजनाओं के अनुसार कुछ अलग दस्तावेज भी लगा सकते हैं इसलिए आप जिस योजना के तहत सरकार से बिजनेस लोन लेना चाहते हैं तो उसे योजनाओं के नियमों का पता सरकार की ऑफिशल वेबसाइट से ही पता करें । sarkari business loan yojana
लोगों के लोन रिजेक्ट क्यों हो जाता है? जानिए कारण व समाधान ?
कई लोगों को योजनाओं का फॉर्म भरने के बाद भी लोन नहीं मिल पाता उसके यह कारण हो सकते हैं।
- गलत जानकारी भर देना
- पात्रता पूरी न होना
- पहले से बैंक का लोन बकाया
- बिजनेस आइडिया बहुत कमजोर होना
इसलिए फॉर्म भरते वक्त जल्दबाजी मत करो । इसलिए आप हमेशा सही जानकारी भरे ताकि आपको लोन लेने में कोई समस्या न हो।
निष्कर्ष
अगर आप 18–25 साल के हो और कुछ अपना करना चाहते हो, तो सरकारी बिजनेस लोन योजना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सरकार का उद्देश्य नए व्यवसायों को बढ़ावा देना है। इसलिए नई-नई योजनाओंं का उठाना चाहिए


0 Comments